Popup Image
Advertisement

विवाद के बाद पत्नी मायके गई, वापस लौटी तो फंदे पर लटका मिला युवक…

अक्षरविश्व न्यूज . उज्जैन:जीवाजीगंज थाना क्षेत्र के कृष्णा कॉलोनी में रहने वाले 39 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रात में शराब के नशे में उसने पत्नी से विवाद कर उसे घर से निकाल दिया था। जब वह सुबह घर वापस लौटी तो पति को फंदे पर लटका पाया। पुलिस ने मर्ग कायम कर परिजन के बयान और पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

Advertisement

परिजन ने पुलिस को बताया कि मृतक सदीप पिता राधेश्याम सोनी उम्र 39 की फांसी लगाने से मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को बताया कि गुरुवार रात संदीप शराब पीकर आया था। वो पत्नी पूजा के पास रखे हुए 1 लाख रुपए मांग रहा था। पूजा को यह रुपए उसके मायके वालों ने दिए थे जिसे वो अपनी बेटी के नाम पर एफडी करवा चुकी है। जब पत्नी ने रुपए देने से इनकार किया तो संदीप ने उससे विवाद किया।

इसके बाद पत्नी जीवाजीगंज क्षेत्र में ही अपने बेटी को साथ लेकर मायके चली गई। सुबह जब वो वापस लौटी तो संदीप फांसी के फंदे पर लटका मिला। शोर सुनकर पड़ोसी पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। संदीप को फंदे से उतारकर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

Advertisement

जयसिंहपुरा में युवक ने फांसी लगाई, एंबुलेंस ने अस्पताल पहुंचाया

उज्जैन। महाकाल थाना क्षेत्र में रहने वाले मनीष पिता कुशल राव ने शराब के नशे में फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। सूचना मिलने पर एंबुलेंस पहुंची तब तक परिजनों ने उसे फंदे से उतार लिया था। एंबुलेंस ने फ्रीगंज स्थित निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने तुरंत उपचार शुरू कर युवक की जान बचाई।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें