Advertisement

आज ही खाली कराओ होटल… मची हलचल

पुलिस के आदेश पर होटल संचालक पहुंचे थाने

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन विधानसभा चुनाव से पहले पुलिस प्रशासन के इस आदेश से हलचल मच गई कि शहर की किसी भी होटल में मध्यप्रदेश का कोई व्यक्ति ठर नहीं सकेगा। सभी को आज दोपहर 12 बजे तक ही सभी रूम खाली कराने का फरमान जारी किया गया। होटल संचालक एकजुट होकर महाकाल थाने पहुंचे, तब उन्हें सारी स्थिति से अवगत कराया गया।

मध्यप्रदेश सहित उज्जैन जिले में शुक्रवार को चुनाव होना है। मतदान के 72 घंटे पहले जिले में बाहरी लोगों के ठहरने पर रोक लगा दी गई है। शहर के होटल, लाज व धर्मशालाओं की सघन निगरानी की जा रही है। इसके साथ जिले की सीमाओं पर बाहरी लोगों के आवागमन पर रोक लगा दी गई है। इसी कड़ी में बुधवार सुबह पुलिस प्रशासन का एक आदेश महाकाल क्षेत्र की होटलों तक पहुंचा, जिसमें कहा गया कि उन्हें दोपहर 12 बजे बाद कोई बुकिंग नहीं करनी है और जो रूम बुक हैं वो खाली कराएं।

Advertisement

इससे होटल संचालकों में हलचल मच गई। कई होटलों में लोग ठहरे हुए थे और बुकिंग भी हो चुकी थी। इस पर महाकाल क्षेत्र की होटलों के संचालक महाकाल थाने पहुंचे और अपनी समस्याएं बताई और कहा अचानक होटल कैसे खाली कराएं। जिन लोगों की बुकिंग है उनको इस तरह खाली नहीं करा सकते।

इस पर वरिष्ठ अधिकारियों ने साफ किया कि चुनाव को देखते हुए पूरे प्रदेश में यह आदेश जारी किया गया है। इसके तहत मध्यप्रदेश के किसी व्यक्ति को होटल में रुकने नहीं दिया जाए। मध्यप्रदेश से बाहर के रहने वालों को रहने की अनुमति है, लेकिन मध्यप्रदेश में रहने वाले लोगों से दोपहर 12 बजे तक होटल खाली करा लिया जाए। दरअसल, चुनाव में लोग अपने विधानसभा क्षेत्र में रहकर ज्यादा से ज्यादा वोटिंग करें, इस उद्देश्य से यह आदेश जारी किया गया है।

Advertisement

युवकों के भी होटल में रहने पर मनाही

जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन चुनाव को लेकर अलर्ट मोड पर है। होटल मालिकों और संचालकों को सख्त हिदायत दी गई है कि अकेले युवकों को होटल में चुनाव तक रहने नहीं दिया जाए। केवल उन फैमिली वालों को ही रूम दिया जाए, जो मध्यप्रदेश से बाहर की हैं।

ये रहेगी सख्ती

आज शाम छह बजे के बाद कोई भी उम्मीदवार या राजनीतिक दल अपने चुनावी प्रचार के लिए जुलूस व आम सभाएं नहीं कर पाएंगे। ये नियम इंटरनेट मीडिया पर भी लागू होगा। आज से मतदान समाप्ति तक शराब बिक्री पर रहेगा प्रतिबंध।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें