Popup Image
Advertisement

प्री-वेडिंग शूट के दौरान कैमरा लूटने वाले बदमाशों के फुटेज मिले

दिनदहाड़े रामजनार्दन मंदिर के पास हुई घटना से लोगों में दहशत

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन विष्णु सागर और रामजर्नादन मंदिर के आसपास दो कैमरामेन द्वारा युवक-युवति की प्री वेडिंग शूटिंग कर रहे थे तभी बाइक से आये दो बदमाशों ने कैमरामेन को चाकू अड़ाकर डेढ़ लाख रुपये का कैमरा छीन लिया। जीवाजीगंज पुलिस ने मामले में लूट का केस दर्ज करने के बाद सीसीटीवी फुटेज की मदद से बदमाशों की तलाश शुरू की है।

आशीष सिंह तोमर पिता मोहनसिंह 21 वर्ष निवासी गोपालपुरा मक्सी रोड ने बताया कि 31 जनवरी को मयंक व्यास की शादी मांडवी निवासी जयसिंहपुरा से होने वाली है। इसी को लेकर प्री वेडिंग शूट के लिये मयंक, मांडवी, गुंजन, हर्ष और कैमरामेन दीपक पांचाल के साथ दोपहर 3.30 बजे विष्णु सागर पहुंचे थे। यहां विष्णु सागर के आसपास शूटिंग के बाद उक्त लोग चित्रगुप्त मंदिर वाले रास्ते पर निकले।

Advertisement

यहां शाम 5.25 बजे मयंक और मांडवी का बाइक पर वीडियो शूट होना था तभी दो युवक बाइक पर सवार होकर आये और फोटो खींचने को कहा। उन्हें बताया कि हम प्री वेडिंग शूट कर रहे हैं तो उन्होंने कैमरा छीन लिया। आशीष ने कैमरा वापस मांगा तो युवकों ने कहा हमें 1000 रुपये लगेंगे।

आशीष रुपये देने को तैयार हो गया तो बदमाशों ने पहले कैमरा लौटाया फिर दूसरे युवक ने बाइक स्टार्ट कर ली और पीछे बैठे युवक ने चाकू दिखाकर आशीष के हाथ से कैमरा छीना और दोनों बाइक से भाग गये। कैमरामैन ने दौड़कर बदमाशों का पीछा किया लेकिन उन्होंने चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी।

Advertisement

सुबह से शाम तक हजारों लोगों का आवागमन

विष्णु सागर, राम जर्नादन मंदिर, चित्रगुप्त मंदिर की ओर सुबह से लेकर देर शाम तक लोगों का बड़ी संख्या में आवागमन होता है। यहीं पर कालिदास कन्या कॉलेज भी स्थित है। दिनदहाड़े चाकू दिखाकर हुई लूट की वारदात के बाद प्रतिदिन यहां आने वाले लोगों में दहशत व्याप्त हो गई। सीएसपी सुमित अग्रवाल ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रहे हैं। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें