Advertisement

महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी द्वारा ”एक दोपहर : स्वास्थ्य के नाम” का सफल आयोजन

मुंबई, 14 फरवरी। महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी, मुंबई और जैन इंटरनेशनल वुमन ऑर्गेनाइजेशन (जीवो) के साउथ मुंबई चैप्टर के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार, 13 फरवरी, 2024 को “एक दोपहर : स्वास्थ्य के नाम” शीर्षक से एक आरोग्य संगोष्ठी का सफल आयोजन किया गया।

Advertisement

मुंबई के गामदेवी स्थित शारदा मंदिर सभागार में आयोजित इस संगोष्ठी में बोलते हुए महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी की उपाध्यक्षा और जैन इंटरनेशनल वुमन ऑर्गेनाइजेशन (जीवो) के साउथ मुंबई चैप्टर की अध्यक्षा श्रीमती मंजू मंगल प्रभात लोढ़ा ने कहा कि नियमित योगाभ्यास, उत्तम स्वास्थ्य में आस्था रखने और संतुलित आहार से व्यक्ति का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित होता है।

उन्होंने संगोष्ठी में मौजूद सभी महिलाओं द्वारा अपने और अपने परिवार के स्वास्थ्य की समुचित देखभाल करने की ज़रूरत पर बल दिया। संगोष्ठी में सुप्रसिद्ध योग गुरु मिकी मेहता ने “कैसे बनाये रखें, खुद को जवां और सेहतमंद ?” विषर पर उपयोगी जानकारी और बेहतरीन टिप्स दिये। इस अवसर पर श्री मेहता की टीम द्वारा विभिन्न महत्वपूर्ण योगासनों का प्रायोगिक प्रदर्शन भी किया गया। इस संगोष्ठी में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर संगोष्ठी का लाभ उठाया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें