Advertisement

निर्झरणी महोत्सव में उज्जैन के लोकगायक ने किया नर्मदा का गुणमान

उज्जैन। संस्कृति विभाग एवं जिला प्रशासन खरगोन द्वारा मंडलेश्वर में मां नर्मदा स्थित रामघाट पर निर्झरणी महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें उज्जैन के लोकगायक सुंदरलाल मालवीय एवं साथी कलाकारों द्वारा लोकभजनों की कर्णप्रिय प्रस्तुति दी गई। जिसमें सर्वप्रथम गणेश वंदना, मां नर्मदा का बखान, गुरू वंदना, कबीर की वाणी एवं भोले का डमरू बाजे, शिव गीत द्वारा समां बांधा।

Advertisement

संस्कृति संचालनालय संस्कृति विभाग मध्यप्रदेश एवं जिला प्रशासन के सहयोग से निर्झरणी महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया। इस महोत्सव का शुभारंभ मंडलेश्वर के नर्मदा के रामघाट पर खरगोन सांसद गजेन्द्रसिंह पटेल, विधायक राजकुमार मेव, कलेक्टर कर्मवीर शर्मा, नगर परिषद अध्यक्ष विश्वदीप मोयदे और जनपद अध्यक्ष ने मां नर्मदा के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप जलाकर किया गया।

तट पर बैठे हजारों दर्शकों द्वारा लोकगायन को सराहा गया। साथी कलाकार कबीर मालवीय, कैलाश सिसौदिया, यशस्विनी निगम, तबला कमल शिवालिया, ढोलक सूरज चकरावदिया, बांसुरी पर यशवंत बडग़ोत्या ने संगत दी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें