Advertisement

48 साल बाद… उज्जैन-आगर-झालावाड़ रेल मार्ग का सपना अब होगा पूरा

पहले होगा फाइनल लोकेशन सर्वे, फिर बनेगी डीपीआर

Advertisement

रेल मंत्रालय ने फाइनल लोकेशन सर्वे डीपीआर बनाने के लिए 4.75 करोड़ रुपए की दी मंजूरी

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:उज्जैन-झालावाड़ रेल मार्ग का सपना 48 साल बाद अब पूरा हो सकेगा। भारतीय रेल मंत्रालय ने उज्जैन को झालावाड़ तक रेल मार्ग से जोडऩे की डीपीआर बनाने के लिए 4 करोड़ 75 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं और फाइनल लोकेशन सर्वे (एफएलएस) को हरी झंडी दे दी है। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इसके लिए केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव से चर्चा की थी। 28 फरवरी को रेल मंत्रालय ने प्रदेश सरकार को पत्र भेजकर इससे अवगत कराया।

Advertisement

मध्यप्रदेश और राजस्थान को जोडऩे में यह रेल लाइन महत्वपूर्ण मानी जा रही है। केंद्रीय रेल मंत्री वैष्णव ने सीएम डॉ. यादव को इस आशय का पत्र भेज दिया है। केंद्र की मंजूरी के बाद रेलवे इसका सर्वे पूरा कर डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) बनाएगा। इस रिपोर्ट के बाद पटरी बिछाने का खर्च और कुल लंबाई साफ होगी।

इस रेल लाइन को मंजूरी देकर दोनों राज्यों की जनता की दम तोड़ चुकी उम्मीदों को पंख लग गए हैं। 48 साल पहले 70 के दशक में उज्जैन से आगर के बीच नेरोगेज रेल चलती थी। 1975 में आपातकाल के दौरान इस लाइन को ही उखाड़ दिया गया था।

Advertisement

योजना के मुश्किल स्टेशन

1975 में उज्जैन से आगर के बीच चलने वाली नेरोगेज लाइन को बंद किया गया था।

1977 में विधानसभा में इसे दोबारा चलाने का संकल्प पत्र पारित किया गया थे।

1998 में तत्कालीन रेल मंत्री नीतीश कुमार ने रेल लाइऩ के दूसरे चरण के सर्वे का शुभारंभ किया था।

2000 में दूसरे चरण की सर्वे रिपोर्ट आई और यातायात सर्वे अनुकूल होने के बावजूद परियोजना ठंडे बस्ते में चली गई।

रेल मंत्री का पत्र…

रेल मंत्री वैष्णव ने सीएम डॉ. यादव को लिखे पत्र में कहा है कि कृपया आपसे रेल लाइन के विषयों को लेकर हुई चर्चा का संदर्भ ग्रहण करें, जो उज्जैन, आगर, झालावाड़ नई रेल लाइन निर्माण के संबंध में है। आपको यह जानकर प्रसन्नता होगी कि उज्जैन, आगर, झालावाड़ रेल लाइन निर्माण के लिए डीपीआर हेतु फाइनल।लोकेशन (एफएलएस) सर्वे को स्वीकृत कर दिया है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें