आज शादियों के सीजन के बीच सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए बुरी भरी खबर है। सोना आज यानी गुरुवार (7 मार्च) को ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक, 10 ग्राम सोना 556 रुपए महंगा होकर 65,049 रुपए का हो गया है। इससे पहले 5 मार्च को सोने ने अपना ऑल टाइम हाई बनाया था। तब इसकी कीमत 64,404 रुपए प्रति 10 ग्राम थी।
वहीं चांदी में भी आज बढ़त देखने को मिल रही है। ये 411 रुपए महंगी होकर 72,121 रुपए प्रति किलो ग्राम पर पहुंच गई है। इससे पहले ये 71,710 रुपए पर थी। चांदी ने भी बीते साल 4 दिसंबर को ही ऑलटाइम हाई बनाया था। चांदी 77 हजार के पार पहुंच गई थी।
कैरेट के हिसाब से सोने की कीमत
कैरेट | भाव (रुपए/10 ग्राम) |
24 | 65,049 |
22 | 59,584 |
18 | 48,786 |