Advertisement

दो खरीददारों सहित चार आरोपी गिरफ्तार, डेढ़ लाख रुपए से अधिक के मोबाइल किये जब्त…

मंगेतर के साथ बदमाश शहर में कर रहा था मोबाईल लूटनें की वारदातें

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन बदमाश अपनी मंगेतर के साथ मिलकर शहर में मोबाइल स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम दे रहा था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और वारदातों में प्रयुक्त वाहन के नंबरों के आधार पर युवती और उसके साथी सहित दो खरीददारों को गिरफ्तार कर मोबाइल व वाहन जब्त किये हैं।

थाना माधवनगर व नीलगंगा क्षेत्रो में हो रही मोबाईल स्नेचिंग की घटनाओं को लेकर तकनीकी शाखा व क्राईम टीम एवं थाना नीलगंगा व माधवनगर पुलिस को आरोपियों को गिरफ्तार करने एवं लूट/चोरी किये गये 4 मोबाईल फोन बरामद करने में सफलता प्राप्त हुई है । अरोपी पियूष माली व दीपिका बौरासी एक दूसरे को प्यार करते हैं जिनकी हाल ही में सगाई हो चुकी है व जल्द ही शादी करने वाले थे।

Advertisement

आरोपी अपने शौक पूरे करने के लिए इस प्रकार की घटनाओं को अंजाम देने लगे आरोपी दीपिका वर्तमान में नर्सिंग का कोर्स कर रही है। मोबाईल स्नेचिंग करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीव्ही फुटेज का संकलन कर फुटेज में दिख रहे आरोपियों के हुलिये व घटना के पूर्व व बाद में आरोपियों के आने जाने वाले मार्गो को चिन्हित कर आरोपियों को गिरफ्तार करने में क्राईम ब्रांच व थाना नीलगंगा पुलिस को सफलता प्राप्त हुई ।

परिचित व दुकानदारों को बेचे थे मोबाइल

Advertisement

आरोपी अपने परिचित व मोबाईल दूकानदार को सस्ते दामों में मोबाईल फोन बेच देते थे। पुलिस द्वारा 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 4 मोबाईल फोन बरामद किये गये है, साथ ही आरोपीयों के कब्जे से एक एक्सेस वाहन भी बरामद किया गया है। आरोपियों से पूछताछ जारी है।

इस तरह आरोपी करते थे वारदातें

आरोपियों द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रों में एक्सेस वाहन से घूमकर राह चलते व फोन पर बात करने वाले व्यक्तियों से मौका पाकर अपनी मंगेतर के साथ झपट्टा मार के मोबाईल छीनकर भाग जाते थे। मोहित गुप्ता निवासी अंजूश्री कालोनी 10 मार्च को मक्सी रोड़ के सामने से घर जा रहे थे इसी दौरान आरोपियों ने मोबाईल छीन लिया था, इसी तरह 13 मार्च को रूद्रकुमार शर्मा सुभाष नगर पेट्रोल पम्प के पास से जा रहे थे आरोपियों ने उन्हे अपना निशाना बनाकर उनका मोबाईल छीन लिया था।

उज्जैन : किराना दुकान से काजू, बादाम और सिगरेट चोरी

उज्जैन। जिले के महिदपुर रोड पर स्थित एक किराना दुकान में चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने छत पर लगे टीन को उचकाकर दुकान में प्रवेश किया और फिर काजू, बादाम, सिगरेट के पैकेट समेत नगदी चुराकर कर ले गए। किराना दुकान संचालक सुनील सेठिया ने बताया कि जब वे सुबह दुकान खोलने के लिए पहुंचे तो उन्हें सामान बिखरा और गल्ला खाली मिला। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें