Advertisement

इंदौर-बरेली एक्सप्रेस में रेल कर्मचारी को बदमाशों ने चाकू मारे

गेट पर बैठने से रोकने पर हुआ था विवाद, एक बदमाश जीआरपी की हिरासत में

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:इंदौर-बरेली एक्सप्रेस में बदमाशों ने रेलवे कर्मचारी को चाकू मारकर घायल कर दिया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जीआरपी ने मामले में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि उज्जैन स्टेशन से बरेली के लिये रवाना हुई इंदौर-बरेली एक्सप्रेस में गेट पर बैठे युवकों को केटरिंग एण्ड मैकेनिकल स्टाफ के कर्मचारी कंघाईलाल ने उन्हें गेट से उठकर अंदर बैठने को कहा। इस पर युवक विवाद करने लगे और बदमाशों ने कंघाईलाल पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर घायल कर दिया। चलती ट्रेन में हुई चाकूबाजी से यात्री घबरा गये और तराना-मक्सी के बीच ट्रेन की चैन खींचकर रुकवाया गया।

Advertisement

सूचना मिलने पर आरपीएफ, जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची तब तक हमलावर इधर-उधर हो चुके थे। देर शाम करीब 7.30 बजे हुई उक्त वारदात के कारण कुछ समय के लिये ट्रेन लेट हुई फिर उसे आगे के लिये रवाना किया गया। इसी ट्रेन में घायल कंघाईलाल को शुजालपुर स्टेशन पर उतारकर उपचार के लिये अस्पताल भिजवाया। जीआरपी ने मामले में बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर एक आरोपी अकरम निवासी भोपाल को गिरफ्तार किया जबकि उसके तीन अन्य साथियों की तलाश जारी है।

सुबह युवक मालगाड़ी के सामने कूदा

Advertisement

सुबह करीब 10 बजे प्लेटफार्म 1 के पास रेल लाइन से गुजर रही मालगाड़ी के सामने अज्ञात युवक ने कूदकर आत्महत्या कर ली। जीआरपी और आरपीएफ की टीम यहां पहुंची और शव को जब्त कर पीएम के लिये जिला चिकित्सालय पहुंचाया। पुलिस ने बताया कि मृतक के शरीर पर लोअर टीशर्ट है। उसकी शिनाख्ती के प्रयास किये जा रहे हैं।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें