Advertisement

अपने डेली डाइट में शामिल करें ड्रिंक्स

गर्मी के मौसम ने दस्तक दे दी है। इस मौसम में बॉडी बहुत जल्दी डिहाइड्रेटेड होती है, जिस वजह से आप पेट से जुड़ी कई गंभीर बीमारियों से परेशान हो सकते हैं। इस मौसम में शरीर को सेहतमंद रखने के लिए हेल्दी ड्रिंक्स का सेवन करना एक बेहतरीन विकल्प है।

Advertisement

दरअसल, समर सीजन में शरीर का वाटर लेवल तेजी से डाउन होता है, जिस वजह से लोगों को बुखार, पेट से जुड़ी समस्याओं का अक्सर सामना करना पड़ता है। ऐसे में अगर आप भीं गर्मियों का लुत्फ़ उठाना चाहते हैं तो अपने डेली डेली डाइट में कुछ ड्रिंक्स को शामिल कर लें। ये ड्रिंक्स हीट स्ट्रोक के खतरे से बचाने के साथ ही आपको दिनभर एनर्जेटिक भी रखते हैं।

गन्ने का रस –

Advertisement

गन्ने का रस गर्मियों में सबसे बेहतरीन ड्रिंक्स की लिस्ट में शुमार है। यह एक नेचुरल एनर्जी बूस्टर ड्रिंक है भरी गर्मी में अगर एक गिलास गन्ने का रस मिल जाए तो पूरे शरीर में ठंडक पहुंच जाती है। सतह ही बॉडी को हाइड्रेट रखता है। हीटवेव के दौरान लू लगने से बचाने में भी गन्ने का रस मददगार होता है।

नारियल पानी –

Advertisement

नारियल पानी को ऊर्जा का भंडार कहा जाता है। यह हर सीजन में अपना कमाल दिखाता है। नारियल पानी पीने से पेट की गर्मी ही शांत नहीं होती बल्कि डाइजेशन को बेहतर करने में भी काफी मददगार होता है। एक तरह से आंतों की सफाई में कारगर होता है नारियल पानी।

छाछ –

समर सीजन के शुरू होते ही घरों में छाछ का उपयोग काफी ज्यादा होने लगता है। दही को मथकर तैयार होने वाली छाछ दही से ज्यादा लाभकारी होती है। इसका रोजाना सेवन न सिर्फ शरीर में पानी की कमी नहीं होने देता है बल्कि ये पाचन को सुधारने में काफी कारगर होती है। छाछ पीने से पेट की गर्मी नहीं बढ़ पाती है और लंबी कब्ज से भी काफी राहत मिलती है। रोजाना छाछ पीने से आंतों की सफाई में भी काफी मदद मिलती है।

नींबू पानी –

गर्मियों के सीजन में नींबू पानी का महत्व काफी बढ़ जाता है। बॉडी में पानी की कमी को दूर करने में नींबू पानी बेहद लाभकारी होता है। इसका नियमित सेवन लंबे समय से मौजूद कब्ज को भी दूर कर सकता है। विटामिन सी रिच नींबू पानी समर सीजन में शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाने का काम करता है।

आम पन्ना –

रसीले आम गर्मियों के मौसम में सभी को पसंद होते हैं। कच्ची अमिया और पुदीना से बनने वाला आम पन्ना गर्मियों में बहुत अच्छा माना जाता है। इससे आपका पाचन अच्छा होता है। साथ ही आम पन्ना पीने से गर्मियों में लू से भी बचा जा सकता है। शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स को बैलेंस करने के लिए आम पन्ना फायदेमंद है। यह हमारी इम्यूनिटी को भी मजबूत करता है।

सत्तू ड्रिंक –

आजकल मार्केट में कई तरह की फैंसी ड्रिंक्स उपलब्ध है। इसकी वजह से सत्तू ड्रिंक इतनी चलन में नहीं रह गई है लेकिन यह गुणों की खान है। सत्तू की तासीर ठंडी बताई जाती है। यह शरीर को हाइड्रेट रखता है। गर्मियों में होने वाली पेट से जुड़ी समस्याओं को भी दूर करता है। अगर आपको एसिडिटी की परेशानी है तो आपको इसे जरूर पीना चाहिए।

मसाला जीरा –

भुने जीरे के पाउडर को एक ग्लास ठंडे पानी या सोड़ा में मिक्स करें और उसमें अपने टेस्ट के हिसाब से काला नमक और नींबू एड करें। यह कूलिंग ड्रिंक गर्मियों में राहत तो दिलाता ही है साथ ही डाइजेस्टिव भी होता है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें