Advertisement

हेड कांस्टेबल को बदमाशों ने घेरकर पीटा

जान बचाकर बाइक से आरपीएफ थाने आया, सोने की अंगूठी गुम गई

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:आरपीएफ पोस्ट पर पदस्थ हेडसाब देर रात सी कैबिन जीरो पाइंट तक गश्त ड्यूटी कर रहा था जहां गिट्टी के ढेर पर बैठे बदमाशों को उसने भगाया तो बदमाशों ने घेरकर उसके साथ मारपीट की। अपनी जान बचाकर हेडसाब बाइक से थाने आया और जीआरपी में बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कराया।

पुलिस ने बताया कि पवन पिता चंदन सिंह परमार 48 वर्ष निवासी माधव नगर रेलवे कालोनी आरपीएफ पोस्ट पर हेडसाब के पद पर पदस्थ है। कल रात उसकी ड्यूटी एनसी यार्ड जीरोपाइंट सी कैबिन तक लगी थी। पवन सिंह बाइक से गश्त करने पहुंचा तो देखा गिट्टी के ढेर पर 5-6 लोग बैठकर शराब पी रहे हैं। पवन ने उन्हें वहां से जाने को कहा तो बदमाशों ने उसे घेरकर मारपीट शुरू कर दी। पवन अपनी जान बचाकर वहां से बाइक से भागकर पोस्ट पर आया।

Advertisement

यहां एसआईपीएफ जयवीर सिंह को घटना की जानकारी दी और बाद में जीआरपी थाने पहुंचकर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा व मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई साथ ही पुलिस को बताया कि मारपीट से बचने के दौरान उसकी सोने की अंगूठी भी घटना स्थल पर ही गिर गई थी। टीआई मोतीराम चौधरी ने बताया कि बदमाश हीरामिल की चाल व आसपास के हो सकते हैं जिनकी तलाश की जा रही है। घटनास्थल से सीसीटीवी फुटैज नहीं मिल पाए हैं, इस कारण बदमाशों की पहचान करने में परेशानी आ रही है।

Advertisement

Related Articles

Write a review