उज्जैन: ताज ग्रुप की एंट्री, प्रॉपर्टी में बूम

इंदौर की बीसीएम ने कॉलोनी के लिए 100 बीघा जमीन खरीदी
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
31 मार्च को 66.50 करोड़ रुपए की आय
पंजीयन विभाग को 400 करोड़ की आय
अक्षरविश्व न्यूज . उज्जैन”महाकाल नगरी उज्जैन में रियल एस्टेट कारोबार में फिर बूम आ गया है। ताज ग्रुप ने भी उज्जैन में जमीन खरीदकर एंट्री कर ली है। प्रोपर्टियों की खरीद फरोख्त से पंजीयन विभाग को होने वाली आय का आंकड़ा इस बार 400 करोड़ को पार कर गया है। यह एक नया रिकॉर्ड बन गया है।
पंजीयन विभाग को मार्च अंत तक करीब 455 करोड़ रुपए की रिकॉर्ड आय हुई। पिछले साल यह आंकड़ा 386 करोड़ रुपए का था। रविवार को 66.50 करोड़ रुपए की रजिस्ट्री हुई। बड़ी बात यह कि पिछले वित्तीय वर्ष में ताज ग्रुप ने इंदौर रोड पर तपोभूमि के पास जमीन खरीद ली है। ग्रुप यहां होटल बनाने की तैयारी में है।
महाकाल लोक बनने के बाद उज्जैन में दर्शनार्थियों की संख्या में बेतहाशा वृद्धि हुई है। इस कारण ताज ग्रुप भी होटल खोलने की तैयारी में है। इंदौर की बीसीएम कंपनी ने कॉलोनी विकसित करने के लिए इंदौर रोड पर करीब 100 बीघा जमीन खरीदी है।
सिंगापुर सिटी के लिए भी करोड़ों रुपए की जमीन का सौदा चर्चा में बना हुआ है। भरतपुरी सर्विस प्रोवाइडर एसोसिएशन के सुरेंद्र मरमट ने बताया उज्जैन में कई बड़े ग्रुप कृषि भूमि खरीद रहे हैं।










