Advertisement

PM मोदी ने जबलपुर में किया रोड शो

महाकौशल की 4 लोकसभा सीटों पर भाजपा की नजर

Advertisement

देश में लोकसभा चुनाव से पहले सभी राजनीतिक पार्टियां चुनाव प्रचार में जुटी हैं। इसी क्रम में मध्य प्रदेश के जबलपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोड शो किया है। इस रोड शो के कई वीडियो सामने आए हैं।

पीएम मोदी खुली जीप में सवार हैऔऱ लोगों का अभिवादन कर रहे हैं। सड़क के दोनों तरफ भारी भीड़ नजर आ रही है।पीएम मोदी के रोड शो के दौरान एक हादसा भी हो गया। रोड शो के दौरान गोरखपुर क्षेत्र में दो मंच टूट गए। इससे मंच पर मौजूद लोग नीचे गिर पड़े।इस हादसे में कुछ लोग घायल हो गए जिन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।

Advertisement

इस रोड शो के दौरान वहां जमा भीड़ के हाथ में भारतीय जनता पार्टी का झंडा नजर आया। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ में कमल का कटआउट नजर आया। पीएम यह कटआउट भी लोगों को दिखा रहे थे। पीएम मोदी के साथ सीएम डॉ. मोहन यादव भी इस रोड शो में नजर आए। इस रोड शो में पीएम मोदी के साथ भाजपा प्रत्याशी आशीष दुबे भी नजर आए। भीड़ प्रधानमंत्री पर पुष्प वर्षा भी कर रही थी।

मध्यप्रदेश में भाजपा ने लोकसभा चुनाव को लेकर प्रचार अभियान तेज कर दिया है। भाजपा ने पीएम मोदी के रोड शो के लिए लोगों को घर-घर जाकर पीले चावल देकर आमंत्रण दिया था। रोड शो में सुरक्षा को लेकर तीन हजार से ज्यादा पुलिस जवान तैनात किए गए। बताया जा रहा है कि मंत्रोच्चारण के साथ इस रोड शो की शुरुआत की गई थी। समर्थकों ने जय श्री राम के नारे भी लगाए।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें