शिक्षक दिवस : सफाईमित्रों के सम्मान में उतरेगा शहर

निगमायुक्त ने की आमशहरी से शामिल होने की अपील
उज्जैन। इस बार का शिक्षक दिवस अनूठा होगा। शहर में एक साथ सफाई कर एक बड़ा संदेश दिया जाएगा। सफाईमित्रों का सम्मान करने की अपील निगमायुक्त अभिलाष मिश्रा ने की है।
दरअसल, यह अभियान 54 वार्डो में विशेष अभियान अभियान के तौर पर चलेगा। स्थानीय नागरिक, वार्ड की स्थानीय समिति, मोहल्ला समिति,व्यापारी संघ,कॉलेज एवं स्कूल के शिक्षक,छात्र छात्राएं,स्वयं सेवी संस्थाएं, सामाजिक संस्थाएं, स्थानीय पार्षदों एवं जनप्रतिनिधि क्षेत्र,वार्ड, मोहल्ले, प्रमुख स्थलों, धार्मिक स्थलों आदि स्थलों की सफाई व्यवस्था में सक्रिय भागीदारी करेंगे। आयुक्त ने अफसरों को निर्देशित किया कि शासकीय, प्राइवेट संस्थाएं, व्यापारी संघ, मोहल्ला समिति, सामाजिक संस्थाओं की सफाई अभियान में भागीदारी सुनिश्चित करें।
सार्वजनिक धार्मिक स्थलों की होगी सफाई
शहर के सार्वजनिक स्थलों के साथ धार्मिक स्थलों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, टॉवर चौराहा, वार्डो के उद्यानों आदि क्षेत्र में नागरिक स्वच्छता में योगदान देंगे। उन्होंने नागरिकों से सफाई अभियान की रील और फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने का अनुरोध भी किया है।









