Advertisement

रात 1.30 बजे ऑटो चालक को बदमाश ने चाकू मारे

उज्जैन। रात 1.30 बजे रेती वाले बाबा के पास ऑटो चालक को बदमाश ने चाकू मारकर घायल कर दिया। महाकाल थाना पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया है।

Advertisement

पुलिस ने बताया कि साहिल पिता सकील 18 वर्ष निवासी रविशंकर नगर ऑटो चालक है और रात 1.30 बजे रेतीवाले बाबा के पास सोहेल पिता अकबर निवासी बेगमबाग ने उसे चाकू मारकर घायल कर दिया। साहिल ने पुलिस को बताया कि सोहेल की बहन से उसकी सगाई हुई थी लेकिन बाद में रिश्ता खराब हो गया। इसी बात को लेकर सोहेल चाकू लेकर पहुंचा और साहिल पर हमला कर उसे घायल कर दिया।

दुकान लगाना है तो हफ्ता देना पड़ेगा

Advertisement

उज्जैन। बड़ा गणेश मंदिर क्षेत्र में चाय का ठेला लगाने वाले युवक के पास बदमाश पहुंचा और बोला दुकान लगाना है तो हफ्ता देना पड़ेगा। रुपये नहीं देने पर बदमाश ने ठेले पर रखा सामान फेंक दिया व युवक को पीटकर घायल किया। महाकाल थाना पुलिस ने मामले में हफ्तावसूली का केस दर्ज किया है।

पुलिस ने बताया कि अतुल वर्मा पिता ओमप्रकाश वर्मा निवासी जगदीश मंदिर के पास द्वारा बड़ा गणेश क्षेत्र में चाय का ठेला लगाता है। शनिवार को उसके ठेले पर राहुल पिता तेजूलाल निवासी जयसिंहपुरा अपने दोस्त के साथ पहुंचा और हफ्ता मांगा। अतुल ने रुपये देने से इंकार किया तो बदमाश ने उसके ठेले का सामान फेंक दिया व मारपीट शुरू कर दी। आसपास के दुकान संचालकों ने अतुल को बचाया जिसके बाद वह थाने में राहुल व उसके साथी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचा। पुलिस ने बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें