‘अक्षरविश्व’ की वूमेन पॉवर रैली 5 मई को

प्रतिभागी महिलाओं और ग्रुप में अपार उत्साह
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
उज्जैन। डेमोक्रेसी में वोटिंग पॉवर की जागरूकता को लेकर अक्षरविश्व द्वारा 5 मई को आयोजित वूमेन पॉवर रैली में शामिल होने पर स्पेशल कैटेगरी के पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। वूमेन पॉवर रैली को लेकर प्रतिभागी महिला और उनके ग्रुप में अपार उत्साह देखने को मिल रहा है। रैली के लिये तैयारी भी होने लगी है।

महिला और युवतियां फ्री रजिस्ट्रेशन कराने के बाद अपने फ्रेंडस्, फैमिली, किटी, कॉलोनी ग्रुप या फिर सिंगल भी हिस्सा ले सकती हैं। रैली में शामिल होने के लिए फ्री रजिस्ट्रेशन के लिए 91742 91743 / 77228 96111 पर कॉल किया जा सकता हैं। तो आइए वूमेन पॉवर व्हीकल रैली का हिस्सा बनिए और महिला वोटर्स का पॉवर दिखाइए।
5 मई को क्षीरसागर मैदान से कोठी महल, उज्जैन तक आयोजित वूमेन पॉवर रैली में सभी महिलाएं और युवतियां अपने 2/4 व्हीलर पर सवार होकर वोट के पॉवर का मैसेज देने के साथ ही शहर की महिलाओं को लोकसभा चुनाव 2024 में अधिक से अधिक मतदान करने के लिए जागरूक करेंगी।
पांच स्पेशल कैटेगरी के पुरस्कार
वूमेन पॉवर रैली में शामिल होने पर पांच स्पेशल कैटेगरी के पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इसमें जिस ग्रुप के मेम्बर्स सबसे ज्यादा होने, ग्रुप के पुरे समय एक्टिव रहने, ग्रुप की खास डे्रेस 2 और 4 व्हीलर की विशेष साज-सज्जा होने और रैली/ वोंटिग के नारों को लेकर आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
क्या कहना है प्रतिभागियों का

महाकाल महिला मंड़ल की अध्यक्ष गीता यादव ने बताया कि रैली को लेकर उनके मंड़ल की सभी सभी सदस्य उत्साहित है। रैली के लिए खास प्लानिंग की जा रही है। अक्षरविश्व के विशेष आयोजन के माध्यम से लोकतंत्र में वोट पॉवर को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

अग्रवाल समाज की नीता अग्रवाल ने बताया कि उनके ग्रुप की सभी सदस्य विशेष तैयारियों के साथ वूमेन पॉवर रैली में शामिल होकर अनोखे अंदाज में वोटिंग के लिए शहरवासियों को जागरूक करने वाली हैं।

नेहा जैन ने बताया कि अक्षरविश्व द्वारा सामाजिक सरोकार और महिला शक्ति को प्रोत्साहन प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम के क्रम में वूमेन पॉवर रैली में अपने ग्रुप के साथ शामिल रहेंगी।

पंजाबी महिला विकास समिति की अध्यक्ष शालिनी नारंग ने कहा कि अक्षरविश्व द्वारा पूर्व में भी इस तरह के आयोजन किए गए है। सभी महिलाएं मिलकर वोटिंग पॉवर का संदेश देने वाली हैं। निश्चित ही वूमेन पॉवर रैली के द्वार वोट के महत्व को लेकर महिलाओं में जागरूकता आने वाली है।








