लोकसभा चुनाव 2024 : उज्जैन संसदीय क्षेत्र में 72% से अधिक मतदान

उज्जैन-आलोट संसदीय क्षेत्र में मतदान को लेकर उत्साह
अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण में सोमवार को सुबह सात बजे से वोटिंग शुरू हुई .मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हो गया । निर्वाचन कार्यलय के प्रारंभिक आकड़ो के अनुसार उज्जैन संसदीय क्षेत्र में 72 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ है .इन आकड़ो में टेबुलेशन के बाद परिवर्तन संभव है .
सुबह दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में स्थित मतदान केंद्र क्रमांक 37 पर हंगामे स्थिति बन गई थी।लोकसभा चुनाव के लिए परंपरागत उत्साह नजर नहीं आ रहा था। अनेक मतदान केंद्रों पर जहां मतदान दल को वोटर्स का इंतजार करते देखा गया। वहीं शहर के अनेक जगह केंद्रों के बाहर कतार लगी हुई थी। मॉकपोल की औपचारिकता के बाद मतदान प्रारंभ हुआ। प्रात: 9 बजे तक उज्जैन जिले में 16.80 प्रतिशत मतदान हुआ है।
सातों विधानसभाओं में 256986 मतदाताओं ने मतदान किया। इसमें 142978 पुरुष, 113997 महिला एवं 11 अन्य शामिल हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने परिवार के साथ बूथ क्रमांक 60 में नारूमल गगनदास, सिंधी अलखधाम धर्मशाला, फ्रीगंज मतदान किया।
आदर्श मतदान केंद्र 103 सेठी नगर में मतदान करने के लिए आए दिव्यांग धनुष व्यास ने बताया कि मतदान केंद्र पर दिव्यांग जनों के लिए बहुत अच्छी व्यवस्था की गई है। मतदान केंद्र तक वे ट्राई साइकिल से आए उसके बाद उन्हें केंद्र में मौजूद कर्मचारियों द्वारा व्हीलचेयर पर बैठा कर मतदान के लिए ले जाया गया। बहादुरगंज निवासी 100 वर्षीय श्यामा बाई ने मतदान केंद्र 78 भाटी राजपूत धर्मशाला लक्कडग़ंज में जाकर मतदान किया। श्यामा बाई स्वयं चलकर मतदान केंद्र तक गई और मतदान किया।
सीएम ने बुजुर्ग की मदद की

सीएम मोहन यादव ने बुजुर्ग महिला की मदद की। सीएम ने 81 साल की बुजुर्ग मतदाता नर्मदा बाई की व्हीलचेयर पोलिंग बूथ तक पहुंचाई।
घट्टिया के एक गांव में मतदान का बहिष्कार
लोकसभा चुनाव में शांतिपूर्ण मतदान के बीच घट्टिया क्षेत्र के गांव गुराडिय़ा गुर्जर में मतदान के बहिष्कार की खबर है। ग्रामीणों ने सिंचाई और पीने के पानी की समस्या का निराकरण नहीं होने के विरोध में मतदान का बहिष्कार कर दिया है। बताया जाता है कि सुबह 11 बजे तक 1 भी वोट नहीं पड़ा था। वहीं अधिकारियों का कहना है कि मतदान की शुरूआत में कुछ वोट पड़े थे,लेकिन बाद में ग्रामीणों ने बहिष्कार कर दिया।
अधिकारियों ने की वोटिंग

संभागायुक्त उज्जैन: संभागायुक्त संजय गुप्ता ने मतदान केंद्र 204 कृषि कार्यालय कोठी रोड पर जाकर लाइन में लगकर अपने मत का प्रयोग किया।

उज्जैन कलेक्टर : कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने कोठी रोड स्थित केंद्र पर जाकर अपने मताधिकार का उपयोग किया। उनके साथ एसपी प्रदीप शर्मा भी थे।
नगर निगम आयुक्त : नगर निगम आयुक्त आशीष पाठक ने मतदान केंद्र पर जाकर लाइन में लगकर अपने मत का प्रयोग किया। साथ ही उन्होंने केंद्र के बाहर बनाए गए सेल्फी पाइंट पर जाकर फोटो भी खिंचवाई। सीईओ जिला पंचायत मृणाल मीणा ने भी अपने मत का प्रयोग किया।
उज्जैन- आलोट संसदीय क्षेत्र में वोटिंग प्रतिशत
नागदा-खाचरौद-70.90%
महिदपुर-73.07%
तराना-73.85%
घट्टिया-75.71%
उज्जैन उत्तर- 64.73%
उज्जैन दक्षिण-64.38%
बडऩगर-72.54%
आलोट-70.53%









