Advertisement

टाटा ने फिर फोड़ी पाइप लाइन पीने का पानी बेकार बहता रहा

शिप्रा किनारे चक्रतीर्थ के पास ड्रेनेज लाइन का चल रहा काम

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:टाटा प्राजेक्ट्स के काम के दौरान शिप्रा नदी किनारे चक्रतीर्थ के पास पीएचई की 400 एमएम की पाइपलाइन फिर फूट गई, जिससे लाखों लीटर पीने का पानी बेकार बह गया। पीएचई की टीम इसे ठीक करने पहुंची है। इसके पहले सुनेरी घाट के पास 700 एमएम की लाइन फूट गई थी।

सोमवार सुबह चक्रतीर्थ के पास जूना सोमवारिया क्षेत्र की पानी की टंकी भरने वाली 400 एमएम की पाइपलाइन फूट गई, जिससे करीब 5 फीट की ऊंचाई तक फव्वारा फूट पड़ा। इसकी सूचना मिलने पर पीएचई में हड़कंप मच गया। कार्यपालन यंत्री एनके भास्कर ने बताया लाइन फूटने।की सूचना मिली है, जिसे ठीक करने के लिए टीम भेज दी गई है। सूचना मिली है कि टाटा प्रोजेक्ट के काम के दौरान जेसीबी से यह लाइन फूट गई। इससे दोपहर तक लाखों लीटर पेयजल बह गया। इससे जूना सोमवारिया क्षेत्र में पेयजल प्रदाय प्रभावित होने की आशंका है।

Advertisement

वाल्व बंद कर रोका पानी

सुबह करीब 11 बजे यह घटना उस समय हुई जब टाटा प्रोजेक्ट द्वारा चक्रतीर्थ क्षेत्र में ड्रेनेज लाइन का काम किया जा रहा था। इस दौरान पोकलेन से लाइन फूट गई। ईई एनके भास्कर के निर्देश पर मौके पर पहुंचे उपयंत्री दिलीप नौधाने ने वाल्व बंद कर पानी रोका। कंट्रोल रूम प्रभारी कमलेश कजोरिया भी मौके पर पहुंचे।

Advertisement

अंकपात क्षेत्र में भी लोगों की मुसीबत

टाटा के काम से अंकपात क्षेत्र में भी मुसीबात बनी हुई है। कई दिनों से चल रहा काम पूरा नहीं हो रहा, जिससे रोज ट्रैफिक जाम के हालात बन रहे। जलकार्य समिति प्रभारी प्रकाश शर्मा ने क्षेत्र का जायजा लेकर काम जल्द करने को कहा।

Related Articles

Write a review