Advertisement

ऑटो में बैठने की बात पर युवक पर चाकू से प्राणघातक हमला

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:कामदारपुरा घाटी पर बीती रात ऑटो में पैर फैलाकर बैठने की बात को लेकर दो पक्षों के बीच चाकूबाजी हुई जिसमें जीवाजीगंज पुलिस ने एक पक्ष की रिपोर्ट पर धारा 307 के तहत केस दर्ज किया है।

Advertisement

पुलिस ने बताया कि मुजीब पिता हबीब 15 वर्ष निवासी हेलावाड़ी पर सलमान व रूस्तम निवासी कामदारपुरा ने चाकू से हमला किया।

वहीं दूसरे पक्ष से सलमान पिता अब्दुल सकीर उर्फ गब्बर ने धारा 307 का केस थाने में दर्ज कराया। पुलिस ने बताया कि ऑटो में पैर फैलाकर बैठने की बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था जिसमें दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर चाकू से हमला किया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें