Advertisement

महाकाल मंदिर के पुजारी की साइलेंट अटैक से मौत

मंदिर जाने के लिए घर से निकले थे, चक्कर खाकर गिर पड़े

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:महाकाल मंदिर के पुजारी और तीर्थ पुरोहित समिति के अध्यक्ष पंडित अशोक शर्मा की गुरुवार सुबह साइलेंट अटैक से मौत हो गई। वे घर से महाकाल मंदिर जाने के लिए निकले थे और रास्ते में एक दुकान की सीढ़ी पर बैठे थे। इसी दौरान अचानक चक्कर खाकर गिर पड़े। हॉस्पिटल ले जाने के दौरान रास्ते में ही उन्होंने अंतिम सांस ली।

 


महाकाल मंदिर के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया इस दु:खद घटना से सभी।पुजारी और पुरोहित स्तब्ध हैं। घटना सुबह करीब पौने नौ बजे उस समय हुई जब पंडित अशोक गुरु नित्य की तरह सुबह घर से निकले। वे एक यजमान को पूजा कराने घर से दूध और पूजन सामग्री लेकर निकले थे।

Advertisement

चौबीस खंबा होते हुए महाकाल मंदिर जा रहे थे। इसी दौरान वे मोनू तिवारी की दुकान पर सीढ़ी पर बैठ गए। यहीं चक्कर आया और वे गिर पड़े। बताया जा रहा है कि साइलेंट अटैक के कारण यह घटना हुई। वे शुगर के मरीज थे और डॉक्टरों द्वारा उन्हें तीन स्टेन भी डाले जा चुके थे।

जय महाकाल किया और अचानक गिरे

Advertisement

घटना महाकाल मंदिर से महज सौ फीट की दूरी पर एक होटल पर हुई। चश्मदीद धर्मेंद्र पंड्या ने बताया वे अपनी बाइक से जा रहे थे। गुरुजी को बैठे देखा तो हमेशा की तरह उनसे जय महाकाल बोला। उन्होंने भी जय महाकाल कहा और बाइक आगे बढ़ाई। तभी धड़ाम की आवाज आई तो पता चला गुरुजी गिर पड़े थे। उन्होंने तुरंत पंडित संजय पुजारी और सहायक प्रशासक से एंबुलेंस भेजने को कहा। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने तत्काल ई रिक्शा से अवंति हॉस्पिटल भेजा लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

Related Articles