Advertisement

महिला अपनी 9 वर्ष की बेटी के साथ लापता

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन गदापुलिया हनुमान नाका क्षेत्र में रहने वाली महिला 9 वर्ष की बेटी के साथ लापता हो गई। पति ने 10 दिनों तक तलाश करने के बाद नीलगंगा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने बताया कि दीक्षा तिवारी पति विशाल तिवारी 31 वर्ष निवासी गदापुलिया हनुमान नाका प्रायवेट स्कूल में शिक्षिका थी जो अपनी बेटी मनस्वी 9 वर्ष के साथ 15 मई से लापता है।

Advertisement

उसके पति विशाल तिवारी ने थाने पहुंचकर पुलिस को बताया कि दीक्षा अपने बेटी के साथ शाम के समय डांस क्लास जाती थी जो वापस घर नहीं लौटी तो उसकी तलाश भोपाल स्थित ससुराल सहित अन्य स्थानों पर की। उसका मोबाइल भी बंद आ रहा है इसी के चलते पति ने थाने में मां-बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराई।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें