Advertisement

नौतपा में गर्मी के तेवर हुए फीके, उमस से बेचैनी

रात का तापमान 27.6 पर आया

 

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन नौतपा के प्रारंभ भीषण गर्मी के जो तेवर थे वह अब फीके हो रहे हैं। पिछले चार दिनों से दिन के तापमान में ३ से 4 डिग्री की गिरावट आई है। रात में भी तापमान अब कम है। इससे गर्मी का असर कुछ हुआ है,लेकिन वातावरण में नमी की अधिकता से उमस सभी को बैचेन कर रही है।

शहर में गुरुवार को दिन का तापमान ४१.० (सामान्य से ०.१ कम) डिग्री और गुरुवार-शुक्रवार रात का तापमान २७.६ (सामान्य से 1.4 अधिक) डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। गुरुवार को हवाएं चली और बादल भी छाए रहे। शुक्रवार को सुबह से ही मौसम साफ था। इसके साथ ही धूप चढऩे के बाद भी अब गर्मी का असर कम है। इसके पूर्व 26 मई तक स्थिति यह थी कि सुबह से ही तेज गर्मी होने के साथ ही और दोपहर बाद गर्म हवाएं शुरू हो जाती थी। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि नौतपा के बचे दिनों में भी अब गर्मी का असर कम ही रहेगा।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें