Advertisement

विष्णु सागर अब 5.50 करोड़ रुपयों से संवरेगा

सरोवर में चलेगी 11 नाव, 1300 मीटर की बनेगी ऊंची वाल

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन शहर के सात पौराणिक सागरों में से एक अंकपात क्षेत्र स्थित विष्णु सागर को अब 5.50 करोड़ रुपयों से संवारा जाएगा। सरोवर में 11 नाव चलाई जाएंगी। बीच में आकर्षक फाउंटेन भी होगा। पानी को साफ रखने के लिए फिल्टर प्लांट भी लगाया जाएगा।

 

पुरातत्व विभाग द्वारा संरक्षित घोषित श्री रामजनार्दन के पास स्थित विष्णु सागर के लिए केंद्र की अमृत मिशन योजना में 5.50 करोड़ रुपए की योजना बनाई गई है। इसका टेंडर भी लगा दिया गया है, जो लोकसभा चुनाव की आचार संहिता खत्म होने के बाद खुल सकेगा। योजना का ठेका जारी होते ही काम शुरू किया जाएगा। क्षेत्रीय पार्षद हेमंत गेहलोत ने बताया योजना के तहत सरोवर के परिक्रमा मार्ग के चारों ओर 1300 मीटर लंबी वाल (दीवार) बनाई जाएगी। यह करीब 3 मीटर ऊंची होगी। इसके बाद एक फीट के कंटीले तार लगाए जाएंगे, जिससे सरोवर की सुरक्षा हो सकेगी।

Advertisement

5 बड़ी और 6 पेडल नाव चलेगी

सरोवर में लोग नौका विहार का आनंद भी ले सकेंगे। 5 नाव बड़ी होगी और 6 पैडल वाली होगी। इनके लिए शुल्क भी निर्धारित किया जा सकता है। हालांकि इस पर अभी कोई निर्णय नहीं हुआ है। पूरे सागर में आकर्षक लाइटिंग की जाएगी।

Advertisement

फिर मरी मछलियां
विष्णु सागर में मछलियां मरने की घटना कई बार हो चुकी है। शुक्रवार को भी तालाब में कई मछलियां मरी हुई पाई गईं।।इससे दुर्गंध के कारण लोगों को सुबह की सैर में परेशानियों का सामना करना पड़ा।

Related Articles