Advertisement

नगर निगम की टीम का ध्यान हटते ही रामघाट मार्ग पर फिर लगीं दुकानें

पिछले दिनों आयुक्त ने टीम गठित करने के बाद हटवाया था अतिक्रमण

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन शिप्रा नदी के रामघाट से लेकर सुनहरी घाट तक लोगों द्वारा होटल, प्रसाद, कपड़े आदि सामग्री की दुकानें लगाने के कारण पैदल चलने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। निगम आयुक्त द्वारा टीम गठित कर उक्त ठेले, गुमटी हटवाये लेकिन टीम का यहां से ध्यान हटते ही लोगों ने फिर से दुकानें लगाना शुरू कर दिया है।

शिप्रा नदी में प्रतिदिन हजारों की संख्या में देश भर के श्रद्धालु स्नान करने आते हैं वहीं इनकी संख्या त्यौहारों, पर्व पर बढ़ जाती है। घाट के आसपास लोगों द्वारा ठेले, गुमटी लगाकर व्यवसाय करने के कारण श्रद्धालुओं को पैदल चलने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसी के चलते पिछले दिनों निगम आयुक्त द्वारा मोहन थनवार गैंग प्रभारी झोन 1 व चंचल गैंग प्रभारी रामघाट नगर पालिक निगम को आदेशित किया था साथ ही निर्देश दिये थे कि संपूर्ण रामघाट क्षेत्र को अस्थाई अतिक्रमण से मुक्त कराते हुए हटाया गया अस्थाई अतिक्रमण पुन: स्थापित न हो इस हेतु अधिनस्थ गैंग के माध्यम से सतत कार्यवाही की जावे।

Advertisement

विभागीय कार्रवाई की चेतावनी भी दी थी
उपायुक्त अन्यकर नगर पालिक निगम द्वारा गैंग प्रभारियों को दिये गये आदेश में स्पष्ट उल्लेख था कि कार्यवाही के उपरांत पुन: रामघाट क्षेत्र में अस्थाई अतिक्रमण पाया जाता है तो उसके लिये आपको उत्तरदायी माना जाकर आपके विरूद्ध विभागीय कार्रवाई की जावेगी जिसका समस्त उत्तरदायित्व आपका स्वयं का होगा।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें