Popup Image
Advertisement

फायर सेफ्टी उपकरणों में कमियां महाकाल क्षेत्र की होटल हठीली सील

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन फायर सेफ्टी चैकिंग अभियान के अंतर्गत सोमवार को महाकाल मार्ग स्थित होटल हठीली का निरीक्षण कर फायर सेफ्टी और आग बुझाने के उपकरण के मापदंडों को चैक किए जाने की कार्रवाई की गई। कार्रवाई अंतर्गत होटल में स्थापित फायर उपकरण निर्धारित मापदंड के अनुरूप नहीं पाए जाने पर होटल को सील किया गया।

Advertisement

होटल में फायर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम नहीं मिली और फायर संबंधित उपकरणों की जानकारी स्टाफ को नहीं थी। कार्रवाई में फायर प्लान अप्रुवल अनापत्ति पत्र संबंधित के पास नहीं पाया गया। पूरे होटल में 6 अग्निशमन यंत्र में से 5 एक्सपायर थे, जिनका उपयोग करना और खतरनाक हो सकता था। होटल में किसी भी तल पर मैन्युअल अलार्म स्मोक डिटेक्टर फायर स्प्रिंकलर नहीं पाए गए। मोटर पंप बंद होने के कारण पानी का सप्लाय भी नहीं पाया गया। बिल्डिंग में फायर निकासी चिह्न कहीं पर भी नहीं पाए गए। फायर एक्जिट डोर भी नहीं पाया गया।

होटल के प्रवेश में ही सिलेंडर स्टैंड बना हुआ था लेकिन आसपास कहीं सुरक्षा का इंतजाम नहीं रखा गया। नागरिकों की सुरक्षा की दृष्टि से बिल्डिंग को अस्थाई तौर पर सील कर दिया है। कार्रवाई निगम आयुक्त आशीष पाठक के निर्देशन पर उपायुक्त मनोज मौर्य, एसडीएम एलएन गर्ग, नगर पुलिस अधीक्षक ओपी मिश्रा व निगम के फायर विभाग के कर्मचारी द्वारा की गई।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें