Advertisement

मुंबई क्रिकेट संघ के अध्यक्ष का हार्ट अटैक से निधन, IND-PK मैच देखने न्यूयॉर्क पहुंचे थे

क्रिकेट जगत को बड़ा झटका लगा है। मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अमोल काले का निधन हो गया है। जानकारी के अनुसार, अमोल काले न्यूयॉर्क में रविवार को भारत-पाकिस्तान के बीच टी-20 विश्व कप का मैच देखने गए थे। वह मैच देखने के बाद अपने सहयोगियों के साथ स्टेडियम से निकले।

Advertisement

तभी उन्हें दिल का दौरा पड़ा। उनके साथ एमसीए सचिव अजिंक्य नाइक और शीर्ष परिषद के सदस्य सूरज समत साथ थे।अमोल काले को संदीप पाटिल के बाद एमसीए अध्यक्ष चुना गया था। अक्टूबर 2022 में उन्होंने ये जिम्मेदारी संभाली थी। उन्हें मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन में कई पहल के लिए पहचान मिली।

इसमें अगले सेशन से मुंबई सीनियर मेंस टीम के खिलाड़ियों की मैच फीस को दोगुना करने का फैसला शामिल है। यानी बीसीसीआई की ओर से मेंस टीम के खिलाड़ियों को दी जाने वाली मैच फीस के बराबर ही मुंबई के खिलाड़ियों को मैच फीस मिलेगी। अमोल काले के इस फैसले की काफी सराहना की गई थी।

Advertisement

महाराष्ट्र में विपक्ष के उपनेता जितेंद्र आह्वाड ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। आह्वाड ने एक्स पर लिखा- मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अमोल काले के निधन की दुखद खबर सुनी। वह अच्छे संगठनकर्ता और क्रिकेट प्रेमी थे। तुम्हारी यह उम्र दुनिया को अलविदा कहने की नहीं थी। यह मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें