Popup Image
Advertisement

बाइक की टक्कर से एक्टिवा चालक की मौत, दो घायल

उज्जैन। बाइक चालक ने सेमल्या फंटा देवासरोड़ पर एक्टिवा को टक्कर मारी थी। दुर्घटना में एक युवक की मृत्यु हुई व दो अन्य घायल हुए थे। जांच के बाद नरवर थाना पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Advertisement

पुलिस ने बताया कि 23 जून को सेमल्या फंटा देवासरोड़ से जितेन्द्र पिता बाबूलाल परमार निवासी कनासिया तराना अपने एक्टिवा वाहन से सुनील पिता अंतरसिंह चौहान निवासी देवास, रोहित पिता जगदीश परमार निवासी बाणगंगा के साथ जा रहा था तभी बाइक चालक ने अपना वाहन लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए एक्टिवा में टक्कर मार दी।

दुर्घटना में जितेन्द्र परमार की मृत्यु हो गई थी जबकि उसके साथी सुनील व रोहित घायल हुए थे। मामले की जांच के बाद बाइक चालक के खिलाफ धारा 304 ए, 279, 337 के तहत केस दर्ज किया गया है।

Advertisement

ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौत

उज्जैन। ताजपुर पेटोल पंप के पास एक युवक को सामने से आ रहे ट्रक ने रौंद दिया जिससे उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया है। नागेश्वर पिता रामलाल 25 वर्ष निवासी सामाखेड़ी थाना घट्टिया को शुक्रवार दोपहर 3-4 बजे के बीच ताजपुर पेट्रोल पंप के पास आयशर क्रमांक एमपी 13 जेडडी 3113 के चालक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में नागेश्वर की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें