Advertisement

अतिक्रमण पर फिर चली जेसीबी, ढहाया निर्माण

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन लोति स्कूल परिसर में 40 सालों से भी ज्यादा समय से चल रहे उद्योगों पर प्रशासन की कार्रवाई जारी है। इसके चलते शुक्रवार को शेष रह गए तीन उद्योगों पर कार्रवाई करते हुए तोड़ा गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

दरअसल स्कूल परिसर में सालों से 8 उद्योग संचालित हो रहे थे, जिनमें से 5 पर बुधवार को कार्रवाई की गई थी और बाकी शेष 3 उद्योगों का कोर्ट से जबाव आना रह गया था, जिसके आते ही कार्रवाई करते हुए उद्योगों को ध्वस्त किया गया।

कोर्ट ने स्कूल की करीब 2800 स्क्वेयर मीटर की जमीन को शासकीय बताते हुए 8 उद्योग संचालकों को अतिक्रमण हटाने का नोटिस दिया था। तहसीलदार रूपाली जैन ने बताया कि प्रशासन अमले द्वारा शेष रह गए 3 उद्योगों पर भी कार्रवाई की गई व अवैध निर्माण हटाने का कार्य चल रहा है।

Advertisement

Advertisement

Related Articles

Write a review