Advertisement

श्रावण महोत्सव में गायन, वादन और नृत्य से भगवान महाकाल की स्तुति

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन श्रावण महोत्सव 2024 की पहली संध्या में कलाकारों ने गायन, वादन और नृत्य से भगवान महाकाल की स्तुति की। पहली प्रस्तुति का प्रारंभ रतनमोहन शर्मा ने बंदिश से किया। उसके बाद विलंबित लय में ठुमरी भोला लगावे बेडा पार, राज देश में भजन गल भुजंग भस्म अंग शंकर अनुरागी…. प्रस्तुति के बाद हवेली संगीत के पद से विश्राम दिया। उनके साथ पखावज पर पं. अखिलेश गुंदेचा, तबला संगत रामेंद्र सोलंकी, हारमोनियम पर अभिनव रावदे व गायन सहयोगी स्वर शर्मा व मानस रंजन ने संगत की।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के आयोजन 19वें अखिल भारतीय श्रावण महोत्सव 2027 शिव संभवम् की शुरुआत शनिवार से हुई। महोत्सव की दूसरी प्रस्तुति उज्जैन की संस्था श्री गैबी साहब ताल वाद्य कचहरी की ओर से पं. रामचंद्र चौहान के निर्देशन में समूह तबला वादन के साथ पखावज, ढोलक, घटम, परकशन, डफ गायों के साथ प्रस्तुति हुई।

प्रस्तुति में समूह की ओर से उठान, तिहाई, टुकड़े, परन, त्रिपुली, कायदे (जाति, तिसर, मिपर, चतुरखंड), पलटे, तिहाईया, सवाल- राम व अंत में चक्करदार तिलाई की प्रस्तुति दी गई। प्रस्तुति देने वाले समूह में पखावज पर विकास उपाध्याय, तबला वादन पर राहुल पंवार, हर्ष काले, शक्ति नागर, मानस बंसल, परकशन पर रितिक योगी, हुपेश भाटिया, घटम पर सार्थक गोखले, ढोलक पर उज्जवल बेस ड्रम पर आशीष भाटिया सम्मिलित थे।

Advertisement

ठुमरी मोहे छोड़ो ना नंद की सुनो ओ छेला की सुंदर भाव प्रस्तुति से दर्शक मंत्रमुग्ध

पहली संध्या की आखिरी प्रस्तुति उज्जैन की ऐश्वर्या शर्मा के कथक नृत्य की हुई। उन्होंने अपनी प्रस्तुति का प्रारंभ शिव वंदना डमरू हर कर बाजे से किया। इसके बाद शुद्ध कथक नृत्य तीनताल में पारंपरिक क्रम में उठान ठाट, आमद, तिहाई, तोड़े टुकड़े कवित, परण की मनोहारी प्रस्तुति दी। तकनीकी पक्ष के बाद अपनी प्रस्तुति के विश्राम में भाव पक्ष में ठुमरी मोहे छोड़ो ना नंद की सुनो ओ छेला की सुंदर भाव प्रस्तुति से दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए।

Advertisement

शर्मा के साथ सितार पर विनीता महुरकर, तबला संगत पर अरुण कुशवाह, हारमोनियम एवं गायन पर आस्तिक उपाध्याय व पढ़त पर सुष्मिता पंवार ने संगत की। कार्यक्रम के प्रारंभ में दीप प्रज्वलन मुख्य अतिथि कलावती यादव, अध्यक्ष नगर निगम, अनिल जैन कालूहेड़ा विधायक, पं. विजयशंकर पुजारी, श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं कलेक्टर नीरजकुमार सिंह, प्रशासक एवं अपर कलेक्टर मृणाल मीना, श्रावण महोत्सव के कलाकारों, आयोजक समिति द्वारा किया गया। इसके बाद कलेक्टर सिंह, प्रशासक एवं अपर कलेक्टर मीना ने अतिथियों का दुपट्टझ, प्रसाद व स्मृति चिह्न देकर सम्मान किया। मंच संचालन दीपक कोडापे ने किया।

Related Articles