MBA के स्टूडेंट्स ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

By AV NEWS

निजी कालेज से एमबीए की पढ़ाई कर रहे छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसने ये कदम क्यों उठाया फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

भंवरकुआं थाना पुलिस के अनुसार मृतक का नाम विनोद पिता राजेंद्र अगलचे निवासी अभिनव नगर है। वह मूल रूप से बड़वानी का रहने वाला है। इंदौर में सुशीला देवी बंसल कॉलेज से वह एमबीए की पढ़ाई कर रहा था।

वह भंवरकुआं क्षेत्र में हॉस्टल में रहता था। शुक्रवार को उसका दोस्त ऋषभ उससे मिलने गया, काफी देर तक जब उसने रूम का दरवाजा नहीं खोला तो आसपास के लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ा।अंदर देखा तो विनोद फंदे पर लटका हुआ था। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।

Share This Article