Popup Image
Advertisement

अस्पताल की रिसेप्शनिस्ट से अश्लील हरकत, मनचले को पुलिस ने दबोचा

20 दिन से कर रहा था लगातार पीछा… रात में लांघी हदें…

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज इंदौर। कामकाजी युवतियों और छात्राओं की सुरक्षा को ठेंगा दिखाने वाले मनचलों के खिलाफ पुलिस ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। द्वारकापुरी और लसूडिय़ा थाना क्षेत्रों में मर्यादा लांघने वाले दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एफआईआर दर्ज की है। द्वारकापुरी इलाके में फूटी-कोठी स्थित एक निजी अस्पताल के बाहर सरेआम अश्लील हरकत करने वाले सब्जी व्यापारी की करतूत सामने आई है, वहीं लसूडिय़ा में घर के बाहर पहुंचकर 11वीं की नाबालिग छात्रा पर जबरन मिलने का दबाव बनाने वाले पुराने सहपाठी के खिलाफ शिकंजा कसा गया है।

द्वारकापुरी पुलिस के अनुसार, फूटी-कोठी स्थित एक निजी अस्पताल में पदस्थ रिसेप्शनिस्ट युवती ने शिकायत दर्ज कराई कि अस्पताल के बाहर सब्जी की दुकान लगाने वाला नरेंद्र साहू पिछले 20 दिनों से उसे आते-जाते परेशान कर रहा था। बीती रात ड्यूटी खत्म होने के बाद जब अस्पताल का गार्ड उसे मुख्य गेट तक छोडऩे आया और वह अपने भाई का इंतजार कर रही थी, तभी नरेंद्र ने जानबूझकर कपड़े ऊंचे कर अश्लील हरकत की और अपना प्राइवेट पार्ट दिखाया। युवती ने हिम्मत दिखाकर जब उसे मौके पर ही ललकारा, तो अस्पताल का अन्य स्टाफ भी दौड़ पड़ा। घबराकर आरोपी वहां से भाग निकला। पीडि़ता ने परिजन के साथ थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

Advertisement

घर के बाहर पहुंच छात्रा को धमकाने वाला भी पकड़ाया
उधर, लसूडिय़ा थाना क्षेत्र में 11वीं कक्षा में पढऩे वाली एक नाबालिग छात्रा को परेशान करने वाले संजय नामक युवक पर कार्रवाई की गई है। आरोपी आए दिन छात्रा को फोन कर मिलने की जिद करता था। एक दिन पहले वह सीधे छात्रा के घर के बाहर जा पहुंचा और फोन लगाकर जबरदस्ती मिलने का दबाव बनाने लगा। छात्रा ने जब अपने पिता को पूरी बात बताई, तो परिवार ने थाने में शिकायत की। पुलिस ने आरोपी संजय के खिलाफ छेड़छाड़ और पाक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें