Advertisement

MP:वंदे भारत एक्सप्रेस में खाने में निकला कीड़ा

यात्रीगण कृपया सावधान। हाई स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस में फिर बड़ा कांड हो गया। भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन से हजरत निजामुद्दीन जाने वाली वंदे भारत ट्रेन के खाने में कीड़ा निकला है।

Advertisement

झांसी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को ब्रेकफास्ट सर्व किया गया। फूड पैकेट में उपमा के ऊपर कीड़ा निकला तो यात्री ने हंगामा मचा दिया। घटना का यात्री ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है।

वंदे भारत एक्सप्रेस भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन से हजरत निजामुद्दीन जा रही थी। झांसी में सुबह 8 बजे यात्रियों को ब्रेकफास्ट सर्व किया गया। यात्री अभय सिंह सेंगर के फूड पैकेट में उपमा के ऊपर कीड़ा निकला। यात्री ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। कीड़ा निकलने पर अभय ने स्टॉफ को बताया तो उन्होंने खाना वापस ले लिया, लेकिन दूसरा यात्री को दूसरा फूड प्रोवाइड नहीं कराया।

Advertisement

यात्री का आरोप है कि उन्हें दूसरा खाना नहीं दिया गया। जबकि आईआरसीटीसी के रीजनल मैनेजर का कहना है कि यात्री को दूसरा फूड पैकेट दिया गया है। IRCTC के मैनेजर का कहना है कि मामले में जांच करके निश्चित ही वेंडर पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। ताकि इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें