मोबाइल के विवाद में पति-पत्नी ने पीया फिनाइल

पति ने हाथ की नस भी काटी

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। मोबाइल के विवाद में पति पत्नी ने बीती रात घर में रखा फिनायल पी लिया और पति ने हाथ की नस भी काट ली। परिजनों ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका उपचार जारी है।
मोहित प्रजापत पिता महेश प्रजापत 27 वर्ष निवासी संजय नगर पुताई का काम करता है और करीब 5 माह पहले उसने जीविका उर्फ वर्षा 22 वर्ष से चिंतामण गणेश मंदिर में प्रेम विवाह किया था।
वर्षा ने बताया कि उसका मोबाइल पति मोहित चला रहा था। मोहित से मोबाइल वापस मांगा तो विवाद हो गया। विवाद बढऩे के बाद दोनों के बीच मारपीट हुई और गुस्से में ही दोनों ने घर में रखा फिनायल पी लिया। इसके बाद मोहित ने हाथ की नस काट ली।
लव मैरिज की थी
वर्षा की मां शर्मिला ने बताया कि उनकी बेटी व दामाद पास की गली में रहते हैं सूचना मिलते ही दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया था। मोहित की मां संगीता प्रजापत का कहना था कि बेटे ने लव मैरिज की थी और वर्तमान में संजय नगर में वह अलग रहता है।









