नशे में धुत्त युवक ने कार पोल से टकराई, 3 घायल

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। बीती रात नशे में धुत्त युवक ने अपनी कार को तेजगति व लापरवाही से चलाते हुए विद्युत पोल से टकरा दी। दुर्घटना में 3 युवक घायल हुए जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Advertisement
आकाश पिता भेरूलाल 22 वर्ष निवासी इंदौर अपने दोस्त शिवांक पाटीदार पिता हीरालाल और शिवम राजौरिया के साथ अपनी कार से रात करीब 1 बजे देवासगेट पर चाय पीने निकला था। शिवम ने बताया कि आकाश कार चला रहा था जो नशे में धुत्त था और वह अपनी कार तेज रफ्तार से चलाकर पायलेटिंग कर रहा था इसी दौरान उसने कार को विद्युत पोल से टकरा दिया। दुर्घटना में शिवांक को गंभीर चोंट आने पर प्रायवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
AdvertisementView this post on InstagramAdvertisement








