Advertisement

नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

उज्जैन। चंद्रावतीगंज में रहने वाली नवविवाहिता ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके पिता रतलाम से मिलने घर आये थे और उनके वापस जाने के 30 मिनिट बाद ही बेटी ने आत्मघाती कदम उठाया। चिंतामण थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया है।

Advertisement

सबिना पति भय्यू शाह 19 वर्ष निवासी चंद्रावतीगंज थाना चिंतामण ने गुरूवार शाम घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने शव को फंदे पर लटका देखा जिसकी सूचना पुलिस को दी। सबिना के ससुरालजनों ने बताया कि उसका पति भय्यू शाह कारपेंटर है और काम पर इंदौर गया था।

घर में महिलाएं व बच्चे थे। सबिना के पिता सलीम शाह ने बताया कि बेटी के ससुराल में आए दिन विवाद होते थे। इसी कारण रतलाम से चंद्रावतीगंज गया था। बेटी से बातचीत करने के बाद समझाया और ट्रेन से वापस रतलाम लौट रहा था तभी सूचना मिली कि सबिना ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सलीम शाह ने बताया कि सबिना की दो वर्ष पहले शादी हुई थी तभी से ससुरालजन प्रताडि़त करते थे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें