डाबरीपीठा काम्पलेक्स में लूट की योजना बना रहे बदमाश पकड़ाये

छुरा, टॉमी, डंडा और मिर्ची का पैकेट बरामद हुआ

Advertisement
उज्जैन। डाबरीपीठा काम्पलेक्स में बैठकर एटीएम लूटने की योजना बना रहे बदमाशों को खाराकुआं थाना पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा और इनके पास से हथियार व मिर्ची पावडर जब्त किया है।
पुलिस ने बताया कि रात 1.30 बजे मुखबिर से सूचना मिली थी कि डाबरीपीठा काम्पलेक्स में बैठकर 4-5 बदमाश एटीएम लूटने की योजना बना रहे हैं। इस पर पुलिस टीम ने यहां पहुंचकर घेराबंदी करते हुए शेखर, पीयूष, अनिल, कुणाल एवं रोहित यादव को पकड़ा और इनके पास से छुरा, टॉमी, डंडा सहित मिर्ची पावडर का पैकेट जब्त किया। पुलिस ने बताया कि उक्त बदमाशों के पुराने रिकार्ड की जांच की जा रही है।
Advertisement
Advertisement









