पर्युषण पर्व : श्री मंदिरजी सजावट एवं मंडल विधान रचना

By AV News

फ्रीगंज स्थित श्री पाश्र्वनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में जुटे सैकड़ों समाजजन

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। पर्वाधिराज पर्युषण पर्व के तहत फ्रीगंज स्थित श्री पाश्र्वनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में शुक्रवार सुबह श्री मंदिरजी सजावट एवं मंडल विधान रचना का आयोजन किया गया। जिसके प्रमुख सहयोगी मनीष पंड्या, नितिन डोसी, हितेश सेठी, सुनील कासलीवाल, राजेंद्र सोनी, आशीष गोहिल, अनुज जैन, नमन बिलाला एवं रजत जैन रहे।

श्री विद्याकुंभ वर्षा योग समिति, श्री जैन मित्र मंडल एवं नारी चेतना मंडल द्वारा आयोजित दैनिक कार्यक्रमों की कड़ी में सुबह 5.15 बजे से 6 बजे तक ध्यान, 6.30 से अभिषेक, शांतिधारा एवं सामूहिक पूजन, 8.30 बजे से तत्वार्थ सूत्र का पाठ-जिनवाणी आराधना, 9 बजे विश्वशांति के सूत्र प्रवचनमाला, दोपहर 12 बजे सामायिक-अंतरंग की यात्रा कार्यक्रम हुए।

इसके अलावा दोपहर 2.30 से 3.30 बजे तक तत्वार्थ सूत्र की वाचना, शाम 5.45 बजे गुरुभक्ति, 6 बजे प्रतिक्रमण, 7 बजे गुरुवर की आरती,7.30 बजे शास्त्र प्रवचन एवं रात 8.30 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। सभी दैनिक कार्यक्रम परम पूज्य आर्यिका 105 दुर्लभमति माताजी ससंघ के सान्निध्य में 18 सितंबर तक प्रतिदिन चलेंगे।

दिगंबर जैन मंदिरों में मनाया धूप दशमी पर्व 

दिगंबर जैन मंदिरों में शुक्रवार को धूप दशमी पर्व मनाया गया। सुबह से समाजजनों ने सभी दिगंबर जैन मंदिरों में पहुंचकर श्रीजी के चरणों में धूप अर्पित की जिससे जिनालय महक उठे। प्रतिवर्ष दसलक्षण महापर्व के अंतर्गत आने वाली भाद्रपद शुक्ल दशमी को दिगंबर जैन समाज में सुगंध दशमी पर्व मनाया जाता है।

Share This Article