रिटायर शिक्षा अधिकारी टायलेट में मृत मिले

पड़ोसियों ने दी पुलिस को सूचना, दरवाजा तोड़कर निकाला शव
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
अक्षरविश्व न्यूज :उज्जैन। रिटायर शिक्षा अधिकारी का शव नानाखेड़ा पुलिस ने टायलेट से बरामद कर पीएम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। संजय हुक्कू पिता चेतनस्वरूप 63 वर्ष निवासी महानंदा नगर पेटलावद में जिला शिक्षा विकासखंड अधिकारी के पद से रिटायर हुए थे। वह घर में अकेले रहते थे। पड़ोसी अशोक चौहान ने बताया कि शुक्रवार सुबह दूध वाला आया लेकिन संजय हुक्कू घर से बाहर नहीं आए। दोपहर तक उनके घर का दरवाजा नहीं खुला तो पड़ोसियों को शंका हुई।
उनके मोबाइल पर कॉल किया तो घर के अंदर से मोबाइल रिंगटोन सुनाई दे रही थी लेकिन हुक्कू फोन रिसीव नहीं कर रहे थे। शंका होने पर पड़ोसियों ने जयपुर में रहने वाले उनके जीजा को सूचना दी। उन्होंने कहा कि पुलिस को खबर कर दो। नानाखेड़ा थाना पुलिस यहां पहुंची। दरवाजा तोड़कर घर में गए तो देखा हुक्कू का शव टायलेट में पड़ा था। पुलिस ने शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।
परिजनों ने बताया कि संजय हुक्कू का शादी के कुछ माह बाद ही तलाक हो गया था तब से वह अपनी मां के साथ रहते थे। मां का भी कुछ समय पूर्व निधन हो गया। रिटायर होने के बाद वह पेंशन, ग्रेज्युटी आदि का काम करने में लगे थे। संभवत: हार्ट अटैक के कारण उनकी मृत्यु हुई है।









