पानी पताशी खाई और दुकानदार को पीटा

उज्जैन। दो युवकों ने चौपाटी पर पानी पताशी खाई, दुकानदार ने रुपए मांगे तो उसे पीटकर घायल कर दिया। जिसकी रिपोर्ट कोतवाली थाने में दर्ज कराई गई है। पुलिस ने बताया कि देवेन्द्र राय पिता नाथूलाल राय 50 वर्ष निवासी निजातपुरा गली नंबर 3 चरक भवन चौपाटी पर पानी पताशी का ठेला लगाता है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
शुक्रवार रात 10.30 बजे उसके ठेले पर हिमांशु और गट्टा निवासी बम्मनवाड़ा ने पानी पताशी खाई। जब देवेन्द्र राय ने रुपए मांगे तो दोनों ने उसे पीटकर घायल कर दिया। देवेन्द्र ने पुलिस को बताया कि मारपीट के बाद दोनों बदमाश जान से मारने की धमकी देकर गए हैं।
सूदखोर को आज कोर्ट में करेंगे पेश
उज्जैन। सूदखोर से प्रताडि़त होकर एक आटो चालक ने आत्महत्या कर ली थी। मामले में खाराकुआं पुलिस ने सूदखोर को गिरफ्तार कर ऑटो जब्त किया है। पुलिस ने बताया कि राजेश पिता रामचरण धानुक 46 वर्ष निवासी ध्रुव नगर जयसिंहपुरा ऑटो चलाता था।
उसने जितेन्द्र चौधरी निवासी जयसिंहपुरा से 10 हजार रुपये 20 प्रतिशत ब्याज पर उधार लिए थे। उसकी प्रताडऩा से राजेश ने दौलतगंज से जहर खरीदकर पी लिया था। उसकी मौत हो गई थी। सीएसपी ओ.पी. मिश्रा ने बताया कि आरोपी से ऑटो जब्त हो चुका है। जितेन्द्र को आज कोर्ट में पेश करेंगे।









