कृष्णा पार्क कॉलोनी में युवक ने कार के कांच फोड़े, स्कूटी में तोडफ़ोड़

रहवासी शिकायत लेकर थाने पहुंचे, पिता बोले…मानसिक स्थिति ठीक नहीं
उज्जैन। कृष्णा पार्क कालोनी के रहवासी पड़ोसी से परेशान हैं। उसके द्वारा आए दिन विवाद, हंगामा और तोडफ़ोड़ की जाती है। युवक ने सुबह घर के बाहर खड़ी कार के कांच फोड़े, स्कूटी में तोडफ़ोड़ कर दी जिसकी शिकायत लेकर रहवासी नीलगंगा थाने पहुंचे।
थाने पहुंचे कालोनी के रहवासी मुकेश कुमार मिश्रा, मनीष मालवीय, सौरभ माहेश्वरी, राजेश ने बताया कि यहां रहने वाले अंशुल मेहता पिता विजय मेहता द्वारा कालोनी में आए दिन हंगामा किया जाता है। पहले भी उसके द्वारा लोगों से विवाद किया था लेकिन उसके परिजनों द्वारा यह कहने पर कि अंशुल की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है उसे छोड़ दिया था। सुबह फिर अंशुल ने हरकत की और मुकेश मिश्रा की घर के बाहर खड़ी कार के कांच फोड़ दिए और एक व्यक्ति की स्कूटी में तोडफ़ोड़ की। उसे रोकने का प्रयास किया तो वह मारपीट पर उतर आया इस कारण डायल 100 को सूचना देकर बुलाया था।
View this post on InstagramAdvertisement
नीलगंगा थाने के डायल 100 वाहन से एएसआई कृष्णा पार्क कालोनी गए। यहां हंगामा कर रहे अंशुल को वाहन में बैठाने की कोशिश की। उसने पुलिसकर्मी की कॉलर पकड़ ली। लोगों की मदद से उसे वाहन में बैठाकर थाने लाए। यहां उसके पिता विजय मेहता ने बताया कि वह होमगार्ड से रिटायर्ड हैं। बेटे की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। वह उपचार के लिए अस्पताल भी नहीं जाता हम भी अंशुल की हरकतों से परेशान हैं।









