Advertisement

उज्जैन के मंगलनाथ मंदिर में हादसा, एक घायल

यज्ञ में आहुति दे रहे श्रद्धालुओं पर गिरा पेड़

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज नवरात्र के पहले दिन उज्जैन में प्रसिद्ध मंगलनाथ मंदिर परिसर में दोपहर करीब पौने बारह बजे नीम का पेड़ गिर गया। जिस समय यह घटना हुई, परिसर में पेड़ के नीचे यज्ञ और हवन चल रहा था। एक श्रद्धालु के सिर में चोट लगने की खबर है। मंदिर प्रशासन ने अभी किसी के घायल होने की पुष्टि नहीं की है। जिस समय पेड़ गिरा, उस समय परिसर में बनी यज्ञशाला में हवन चल रहा था। पेड़ गिरने से घाट के किनारे लगी स्टील की एक रैलिंग टूटकर शिप्रा में गिर गई और बिजली का पोल टूट गया। घटना की पुष्टि एसडीएम और मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष एलएन गर्ग ने की है। घटना के दौरान यज्ञ करा रहे पंडित और घायल श्रद्धालु तुरंत मंदिर से चले गए।

शिखर अधूरा यज्ञशाला नहीं…

Advertisement

मंगलनाथ मंदिर के शिखर का काम भी अभी अधूरा पड़ा है। इस कार्य के दौरान भी टीन गिरने की घटना हो चुकी है। शिखर का काम पूरा नहीं हो पाने से वह भी अधूरा है। सिंहस्थ के लिए प्रशासन योजना बना रहा है। लेकिन परिसर में यज्ञशाला नहीं होने के कारण पुराने प्रशासक कक्ष के सामने खिले में यज्ञ और भात पूजन कराए जाते हैं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें