छिपकली गिरी तो ड्राइवर ने घबराकर ई रिक्शा पलटा दी

उज्जैन। बीएसएनएल ऑफिस के सामने सुबह ई रिक्शा पलट गई जिसमें ड्राइवर के पैरों में गंभीर चोट आई। लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया।

Advertisement
दीपक पिता रामराव निवासी राजीव नगर ई रिक्शा लेकर बीएसएनएल ऑफिस से देवासगेट चौराहे तरफ जा रहा था। दीपक पर छिपकली गिर गई जिससे ई रिक्शा पलट गया। दीपक के पैरों में गंभीर चोंटे आई। उसे राहगीरों ने अस्पताल पहुंचाया।
Advertisement









