Advertisement

एक्टर-कॉमेडियन अतुल परचुरे का निधन

एक्टर-कॉमेडियन अतुल परचुरे का सोमवार शाम निधन हो गया है। वे 57 साल के थे। उन्हें कैंसर था। सोमवार शाम मराठी एक्टर जयवंत वाडकर ने उनके निधन की जानकारी दी।एक न्यूज चैनल से बात करते हुए उन्होंने कहा कि अतुल को मराठी नाटक ‘सूर्याची पिल्लै’ में काम करना था।इसके लिए वो उनके साथ रिहर्सल कर रहे थे इसी बीच उनकी तबियत खराब हो गई।

Advertisement

जयवंत ने बताया कि अतुल को पांच दिन पहले दोबारा अस्पताल में भर्ती कराया गया था।अतुल परचुरे ने बॉलीवुड में ‘गोलमाल’, ‘पार्टनर’, ‘क्यों की’ और ‘आवरापन’ समेत कई फिल्मों में काम किया था। वे कपिल शर्मा के शो में भी नजर आए।इसके अलावा मराठी मंचों पर उन्होंने अपने अभिनय से धूम मचाई। अतुल ने मराठी फिल्मों और कई टीवी सीरियल्स में भी काम किया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें