पहले पत्नी से किया विवाद, फिर उसी की साड़ी से लगा ली फांसी

शराब पीने का आदी था ग्राम गोठड़ा का युवक
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Advertisement
अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। ग्राम गोठड़ा में रहने वाले युवक ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। नानाखेड़ा थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया।
विष्णु पिता मानसिंह देवड़ा 30 वर्ष निवासी ग्राम गोठड़ा को सुबह उसकी पत्नी विष्णुबाई ने फांसी पर लटके देखा। छोटे भाई गोपाल देवड़ा ने बताया कि विष्णु मजदूरी करता था और शराब पीने का आदी था।
Advertisement
रात में वह शराब पीकर घर पहुंचा। पत्नी विष्णुबाई से विवाद किया। इस कारण वह दूसरे कमरे में सोने चली गई। सुबह करीब 4 बजे विष्णुबाई ने देखा विष्णु ने साड़ी से फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली है। शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया और पुलिस को सूचना दी।
Advertisement









