Advertisement

चौपहिया वाहन निकलेंगे, पार्क किए तो क्रेन ले जाएगी

ट्रैफिक पुलिस का क्राउड मैनेजमेंट प्लान,

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

तय समय पर मौके पर नजर नहीं आए जवान

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। दीपावली के मद्देनजर यातायात पुलिस ने क्राउड मैनेजमेंट प्लान बनाया है। बुधवार को इसका पहला दिन है। प्लान के मुताबिक सुबह 10 से रात 10 बजे तक पुराने शहर के उन मार्गों पर चौपहिया वाहनों की पार्किंग प्रतिबंधित करना है जहां त्यौहार के मौकों पर वाहनों का दबाव सबसे ज्यादा होता है।

Advertisement

इन मार्गों पर यदि चौपहिया वाहन पार्क होते पाए गए तो पुलिस क्रेन की मदद से उसे उठा ले जाएगी। जिसका टोइंग शुल्क वाहन वाहन मालिक से लिया जाएगा और गाड़ी में टूटफूट की जिम्मेदारी भी उसी की होगी। इसके लिए बकायदा पुलिस ने इन मार्गों के व्यापारियों एवं रहवासियों को अनाउंसमेंट कर सूचित भी किया गया है। हालांकि, सुबह 10 बजे से प्लान को अमलीजामा पहनाया जाना था लेकिन निर्धारित समय पर ना तो ट्रैफिक अमला मौजूद था और ना ही क्रेन।

इन मार्गों पर पार्क ना करें चौपहिया वाहन

Advertisement

पुराने शहर के प्रमुख बाजारों में यातायात व्यवस्था के अंतर्गत इंदौरगेट से दौलतगंज, फव्वारा चौक, एटलस चौराहा, कंठाल चौराहा, तेलीवाड़ा चौराहा से निकास, तेलीवाड़ा से ढाबारोड की ओर यातायात का दबाव होता है। ऐसे में इन मार्गों पर चौपहिया वाहन पार्क नहीं किए जा सकेंगे। यदि कोई ऐसा करता पाया जाता है तो उस पर ट्रैफिक पुलिस कार्रवाई करेगी।

इन मार्गों पर नहीं ध्यान

एक ओर यातायात पुलिस ने कुछ मुख्य मार्गों पर चौपहिया वाहनों की पार्किंग को प्रतिबंधित किया है, वहीं दूसरी ओर सराफा, छत्रीचौक, लखेरवाड़ी, गुदरी, पटनी बाजार, बर्तन बाजार जैसे भीड़भरे इलाकों में ऑटो, ई-रिक्शा सहित अन्य वाहनों से हर दिन कई बार जाम लगता है। खास बात यह कि पर्व और त्यौहार के दौरान सबसे अधिक भीड़ इन्हीं क्षेत्रों में रहती है लेकिन इस ओर पुलिस का ध्यान नहीं है।

इनका कहना

चौपहिया वाहन चलेंगे लेकिन पार्किंग करने नहीं दी जाएगी। दोपहर 12 बजे के बाद टीम जाएगी और जो चौपहिया वाहन पार्क होंगे उन्हें क्रेन की मदद से हटवाया जाएगा।- दिलीप सिंह परिहार, डीएसपी, ट्रैफिक

Related Articles

Write a review