Popup Image
Advertisement

भाइयों ने पहली बार बाइक चुराई और दोस्त के साथ पकड़ा गए

पुरानी बाइक में चाबी लगाकर खोला था ताला

Advertisement

उज्जैन। लड़ाई झगड़ा, छेड़छाड़, रंगदारी जैसे मामलों में पकड़ा चुके दो भाइयों ने दोस्त के साथ मिलकर पहली बार बाइक चोरी की। बेचकर रुपए कमाते उससे पहले पुलिस की गिरफ्त में आ गए। पुलिस ने बाइक जब्त कर तीनों को जेल भेज दिया।

टीआई राकेश भारती ने बताया कि 6 अक्टूबर को थाना क्षेत्र से एक बाइक चोरी हुई थी। मामले में रिपोर्ट दर्ज हुई और चोरों को तलाशा। मुखबिर से सूचना मिली कि तीन युवक चोरी की बाइक दूसरे जिले में बेचने की फिराक में घूम रहे हैं। पुलिस टीम ने केसरबाग कालोनी पंवासा निवासी 20 वर्षीय सुनील पिता शिव उर्फ सब्जी मीणा, उसके भाई रोहित उर्फ विनोद, दोस्त सुतार बाखल पंवासा निवासी लखन उर्फ लाखन चौधरी पिता रामेश्वर चौधरी को पकड़ा।

Advertisement

तीनों बदमाशों के कब्जे से चोरी की बाइक बरामद हुई। पूछताछ में तीनों ने कबूल किया कि उन्होंने पहली बार बाइक चोरी की थी। उनके पास बाइक की चाबी थी जिसे 2-3 वर्ष चली हुई बाइक में लगाया तो उसका लॉक खुल गया। उसे लेकर घर पर छुपाया और जिले से बाहर बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे थे।

वारंट पहले से निकले

Advertisement

टीआई भारती ने बताया कि रोहित उर्फ विनोद के खिलाफ माधव नगर थाने में पहले से मारपीट, गाली गलौज के दो मामले दर्ज हैं। उसकी गिरफ्तारी के लिए कोर्ट ने दो वारंट जारी किए हैं, जबकि लखन उर्फ लाखन के खिलाफ थाने में महिला से छेड़छाड़, मारपीट, रंगदारी के तीन केस दर्ज हैं। तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें