Advertisement

एयर फोर्स का विमान हुआ क्रैश, पायलट सहित दो लोगों ने कूदकर बचाई जान

आगरा में सेना का MiG-29 लड़ाकू विमान क्रैश हो गया है. जमीन पर गिरते ही विमान में आग लग गई. पायलट सहित दो लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई है. यह विमान कागारौल-सोनिगा गांव के पास खाली खेतों में गिरा. जानकारी के मुताबिक हादसे के वक्त विमान से करीब दो किलोमीटर दूर पायलट और उसके साथी गिरे मिले हैं.

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, विमान के जमीन पर गिरने के बाद उसमें आग लग गई. हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि यह हादसा कैसे हुआ? क्या विमान में कोई तकनीकी खराबी थी या फिर हादसे के पीछे कोई और वजह थी. विमान ने पंजाब के आदमपुर से उड़ान भरी थी और अभ्यास के लिए आगरा जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ. रक्षा अधिकारी ने कहा कि घटना के कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दिए जाएंगे.

इस साल सितंबर में राजस्थान के बाड़मेर में भी सेना का मिग-29 लड़ाकू विमान क्रैश हो गया था. इस हादसे में भी पायलट खुद को बचाने में सफल रहे थे. विमान में तकनीकी खराबी होने की वजह से ये हादसा हुआ था. घटना की कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश भी दिए गए थे. राहत की बात रही थी कि यह हादसा भी सुनसान इलाके में हुआ था जहां आसपास कोई बस्ती नहीं थी.

Advertisement

राहत की बात रही कि विमान आगरा के बस्ती वाले इलाके में नहीं गिरा वरना बड़ा हादसा हो सकता था. विमान एक खेत में गिरा, जिसके बाद उसमें आग गई. मिग-29 लड़ाकू विमान कई सालों से सेना में अपने सेवा दे रहे हैं. सरकार इन विमानों को धीरे-धीरे रिटायर भी कर रही है.

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें