Popup Image
Advertisement

लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए सीएम

इंदौर। सुभाष नगर चौराहे से पाटनीपुरा चौराहे तक ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओÓ पदयात्रा निकाली जा रही है। यात्रा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी हाथ में तिरंगा लिए शामिल हुए। इससे पहले परदेशीपुरा चौराहे पर पदयात्रा के दौरान मंच पर अलग ही नजारा देखने को मिला।

Advertisement

यहां मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने माइक संभालकर नारेबाजी करवाई और लोगों का उत्साह बढ़ाया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा और सांसद शंकर लालवानी सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद थे। सुभाष नगर चौराहे से शुरू हुई पदयात्रा परदेशीपुरा चौराहे पहुंची। यहां मंत्री विजयवर्गीय के बाद प्रदेश अध्यक्ष, केंद्रीय मंत्री और नगर अध्यक्ष ने भाषण दिया। कुछ देर बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव का काफिला परदेशीपुरा चौराहे पहुंचा।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें