Advertisement

महाकाल मंदिर के सामने रात 12.30 बजे चाकूबाजी

ठेला लगाने की बात पर पहले से चली आ रही रंजिश

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

महाकाल पुलिस और नगर निगम की लापरवाही से हुई वारदात

उज्जैन। पराठे का ठेला लगाने का विवाद बीती रात मारपीट में बदल गया। एक पक्ष ने दूसरे को इतने चाकू मारे कि उसे चरक अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। महाकाल थाना पुलिस ने केस दर्ज कर दोनों पक्षों के ठेले जब्त कर लिए। पुलिस ने बताया कि शीतला माता की गली रामघाट मार्ग पर रहने वाला 21 वर्षीय राज राव पिता श्यामराव महाकाल मंदिर के सामने अपना स्वीट्स के बाहर पराठे का ठेला लगाता है।

Advertisement

यहीं पर चित्तू उर्फ यश राव भी पराठे का ठेला लगाता है। दोनों के बीच पहले से रंजिश चल रही थी। बुधवार देर रात इनके बीच ग्राहक बुलाने की बात को लेकर कहासुनी हुई जिसके बाद चित्तूराव पिता अनिल राव, बलवट व एक अन्य ने राज को घेरकर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर दोनों पक्षों के ठेले जब्त किए और आरोपियों की तलाश श्ुारू की है। अक्षर विश्व ने पूर्व में ही बता दिया था कि महाकाल के सामने पराठे के ठेले लगते हैं। महाकाल पुलिस और नगर निगम ने इन ठेले वालों को नहीं हटाया।

Advertisement

Related Articles

Write a review