Advertisement

पार्किंग में बंदरों ने कार के कांच फोड़े

कार मालिक के गले नहीं उतरा पार्किंग के कर्मचारी का बहाना, मामला थाने पहुंचा

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। हरसिद्धी की पाल स्थित महाकाल पार्किंग में खड़ी कार के कांच फूट गए। कार मालिक ने पार्किंग कर्मचारियों से पूछताछ की तो बोले बंदर कार पर कूदे थे इस कारण कांच फूटे। दोनों पक्ष अपनी शिकायत लेकर महाकाल थाने पहुंचे।

नासिक में रहने वाला महेन्द्र खैरनार पिता राजेन्द्र दोस्त की इनोवा कार से 10 लोगों के साथ देर रात उज्जैन पहुंचा। उसने अपनी कार महाकाल पार्किंग में खड़ी की और होटल चला गया। सुबह देवदर्शन के बाद वह पार्किंग से अपनी कार लेने पहुंचा। यहां कार का फ्रंट कांच फूटा मिला।

Advertisement

उसने कर्मचारी मनोज पंवार और अनिल शर्मा से पूछताछ की तो उन्होंने कहा कि बंदरों के कूदने से कार का कांच फूटा था। महेन्द्र ने बताया कि बंदर के कूदने से कभी कांच नहीं फूटता, किसी ने पत्थर मारकर फोड़ा है। कर्मचारी झूठ बोल रहे हैं। दोनों पक्ष अपनी शिकायत लेकर महाकाल थाने पहुंचे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें